News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

शादी की खबरों के बीच #MeToo पर बोलीं मलाइका अरोड़ा, जानें क्या कहा

#MeToo: इस अभियान ने सभी के लिए कार्यस्थल पर एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने जैसे मुद्दे पर बहस को शुरू कर दिया है, लेकिन अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का मानना है कि फिलहाल इस बारे में वास्तव में बदलाव आने के बजाय इसे लेकर शोरशराबा ज्यादा है.

Share:

नई दिल्ली: भारत में मीटू मूवमेंट का आगाज हो चुका है और यौन उत्पीड़न को झेल चुकीं कई महिलाओं ने इस बारे में खुलकर बोला है. इस अभियान ने सभी के लिए कार्यस्थल पर एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने जैसे मुद्दे पर बहस को शुरू कर दिया है, लेकिन अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का मानना है कि फिलहाल इस बारे में वास्तव में बदलाव आने के बजाय इसे लेकर शोरशराबा ज्यादा है.

मलाइका ने भारत में मीटू मूवमेंट पर हो रही चर्चा व इससे आए बदलाव के बारे में पूछे जाने पर बताया, "मुझे ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहा है. मैं लोगों की बातों को सुन रही हूं. मुझे लगता है कि बदलाव की अपेक्षा इसे लेकर शोरशराबा कहीं ज्यादा है."

हॉलीवुड में मीटू मूवमेंट का जबरदस्त असर दिखने के बाद तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता नाना पाटेकर पर फिल्म 'हॉर्न ओके' की शूटिंग के दौरान छेड़खानी करने का आरोप लगाने के बाद बॉलीवुड में भी इस मूवमेंट ने जोर पकड़ा और कई महिलओं ने अपनी दास्तां बयां की.

Malaika Arora on #MeToo

कई बड़े नामों जैसे विकास बहल, चेतन भगत, गुरसिमरन खंबा, कैलाश खेर, रजत कपूर, आलोक नाथ, अनु मलिक और साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे.

हालांकि, मलाइका का कहना है कि इस अभियान को फिलहाल अभी बहुत दूर जाना है.

एक बेटे की मां मलाइका ने कहा, "अगर हम मनोरंजन उद्योग की बात कर रहे हैं तो बहुत कुछ होता दिखाई दे रहा है. लोग इस बारे में बात कर रहे हैं. लेकिन, वास्तविक बदलाव के लिए या लोगों द्वारा आगे आकर इस बारे में कुछ करने और अभियान को सफल करने के लिए मानसिकता में बदलाव की जरूरत है और यह बदलाव रातोरात नहीं आ सकता."

मलाइका इन दिनों टीवी शो 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल-4' करती नजर आ रही हैं. इसका प्रसारण एमटीवी पर होता है.

VIDEO: 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा

Published at : 31 Oct 2018 10:09 AM (IST) Tags: Metoo Malaika Arora
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'द वन' ने ओपनिंग वीकेंड में की बंपर कमाई, 2026 की 18 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

'द वन' ने ओपनिंग वीकेंड में की बंपर कमाई, 2026 की 18 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

'द पैराडाइज' का रविवार को ऐसा रहा हाल, 90 करोड़ पार कलेक्शन

'द पैराडाइज' का रविवार को ऐसा रहा हाल, 90 करोड़ पार कलेक्शन

'हनुमान अंश' 300 Cr के पार, जानें 'द वन'-'हनुमान अंश' का संडे कलेक्शन

'हनुमान अंश' 300 Cr के पार, जानें 'द वन'-'हनुमान अंश' का संडे कलेक्शन

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?

लता मंगेशकर को चुभी दिलीप कुमार की बात, फिर सीखी उर्दू

लता मंगेशकर को चुभी दिलीप कुमार की बात, फिर सीखी उर्दू

टॉप स्टोरीज

मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड

विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड

पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल

पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल

विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला

विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला